कैंसर के खिलाफ एक जंग, 4 फरवरी को ही क्यो मनाया जाता है World Cancer Day 2025?

कैंसर के खिलाफ एक जंग, 4 फरवरी को ही क्यो मनाया जाता है World Cancer Day 2025
---Advertisement---

World Cancer Day 2025: पूरे विश्व में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह कैंप लगाकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। वर्ल्ड कैंसर डे मनाने का मुख्य उद्देश्य है कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को मजबूत करना। इस साल भी World Cancer Day 2025, 4 फरवरी को मनाया जा रहा है। आईए जानते हैं इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में। 

World Cancer Day 2025

आज के समय में कैंसर(Cancer) दुनिया भर में मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता है। हर दिन इसके बढ़ते मामले देखकर इसकी गंभीर स्थिति का आकलन किया जा सकता है। विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2025) का मुख्य उद्देश्य है लोगों को इस बीमारी के लिए जागरूक करना। इसके अलावा इस दिन Cancer से बचाव, रोकथाम और उपचार संबंधित विवरण के बारे में लोगों को बताया जाता है। 

क्या है विश्व कैंसर दिवस का इतिहास क्या है?

World Cancer Day के इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2,000 से इस दिन को मनाने की शुरुआत यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UIIC) की तरफ से की गई थी। UIIC का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना था इसलिए 4 फरवरी को सबसे पहले पूरे विश्व में World Cancer Day मनाया गया था। इस दिन Cancer से संबंधित Program, Workshops और Seminars का आयोजन किया जाता है। 

World Cancer Day 2025 का महत्व

विश्व कैंसर दिवस पूरी दुनिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है इससे बहुत से लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। WHO(World Health Organisation) की तरफ से शेयर की गई रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया भर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है कैंसर।

जागरूकता ना होने की वजह से हर साल इस बीमारी की वजह से लाखों लोगों की मृत्यु होती है इसलिए जरूरी है कि इन कारकों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए  जिससे वो इस बीमारी से बच सकें। इस दिन जो लोग कैंसर से पीड़ित है उन्हे Unite करने के लिए विशेष संदेश दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Tax Benefits For Middle Class: मिडिल क्लास की बल्ले बल्ले, खूब होगी बचत, नही पड़ेगा Income Tax

World Cancer Day 2025 Theme

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व कैंसर दिवस(World Cancer Day) एक विशेष थीम के तहत मनाया जा रहा है और वो थीम है “यूनाइटेड बाय यूनीक(United By Unique)”। इस थीम के तहत लोगों को ये समझाया जाएगा कि कैंसर को जीतने के लिए सिर्फ इलाज ही नहीं जरूरी है, ये एक महत्वपूर्ण लड़ाई है जिसे लोगों को मिलकर लड़नी चाहिए और विश्व से कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। ये थीम बताती है कि हर व्यक्ति कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। 

जागरुकता क्यो है जरूरी? 

कैंसर के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है क्योंकि अगर इस बीमारी का पता शुरुआती Stage में लग जाए तो ये बीमारी 100% सही की जा सकती है। अधिकांश मामलों में होता है कि लोगों को इस बीमारी का पता ही नहीं चलता, जिस वजह से ये बीमारी आखिरी स्टेज में सामने आती है और उनकी मौत हो जाती है, इसलिए जरूरी है कि लोगों को कैंसर की शुरुआती लक्षणों के बारे में पता हो, जैसे कि लंबे समय तक खांसी का रहना, अचानक वजन कम होना, शरीर में किसी भी जगह अचानक से गांठ होना, गले में खराश, त्वचा के रंगत में बदलाव और हमेशा थका हुआ रहना। 

World Cancer Day 2025 को कैंसर जागरूकता अभियान के तौर पर मनाया जाएगा।  नियमित जांच और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर कैंसर जैसी बीमारी से दूर रहा जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “कैंसर के खिलाफ एक जंग, 4 फरवरी को ही क्यो मनाया जाता है World Cancer Day 2025?”

Leave a Comment