Image: X
Baba Ramdev का जीवन ऐसा नहीं था जैसा कि आज है। आज के समय में योग के सर्वश्रेष्ठ गुरु माने जाते हैं बाबा रामदेव। आज भले ही वो बिलियनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं लेकिन उनकी लाइफ की जर्नी इतनी आसान नहीं थी। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। Baba Ramdev की लाइफ में भी बहुत से स्ट्रगल्स आए लेकिन उन्होंने दृढ़ता से उनका सामना किया आइए जानते हैं कैसे शुरू हुआ बाबा रामदेव का सफर?
Baba Ramdev का शुरुआती जीवन
आज के समय में जब आप गूगल पर बाबा रामदेव सर्च करेंगे तो सबसे पहले जो पेज आएगा वो होगा Baba Ramdev Wikipedia का पेज होगा। जहाँ आपको उनके बारे में हर एक चीज की जानकारी मिल जाएगी की कैसे उन्होंने अपने योग साधना की शुरुआत करी और कैसे वो बाबा रामदेव बने। रामदेव की शुरुआती जीवन की बात करें तो शुरुआत में इन्हें रामकृष्ण यादव के नाम से जाना जाता था।
इनका जन्म 1965 में हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जनपद में हुआ। उनके गांव का नाम था अली सैयदपुर। उनकी माता गुलाबो देवी और पिता रामनिवास यादव थे। Baba Ramdev Family में तीन भाई और एक बहन है। उनके भाइयों का नाम है देवदत्त, रामदेव, रामभारत और बहन का नाम है ऋतंभरा।
केसा रहा है बाबा रामदेव का शुरुआती जीवन
उनकी शुरुआती शिक्षा नजदीकी गांव शहजादपुर के सरकारी स्कूल में हुई और उसके बाद रामकृष्ण चले गए खानपुर गांव के एक गुरुकुल में आचार्य प्रद्युमन और योगाचार्य बलदेव जी से योग और संस्कृत की शिक्षा लेने। यही से उनके जीवन में योग के प्रति समर्पण की भावना आई। युवावस्था में ही उन्होंने संन्यास लेने का संकल्प लिया और फिर रामकृष्ण से बन गए रामदेव।
Baba Ramdev की बालकृष्ण से हुई दोस्ती और जीवन बदल गया

कहते हैं कभी-कभी दोस्ती तरक्की की वजह बन जाती है। 1990 में जब बाबा रामदेव की मुलाकात आचार्य बालकृष्ण से हुई तो दोनों दोस्तों मिलकर सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। गुरुकुल से शिक्षा लेने के बाद दोनों हिमालय में जाकर योग और आयुर्वेद पर ज्ञान अर्जित करने लगे। 1994 में हरिद्वार के कृपालु आश्रम में आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की।
वहां दोनों लोग योग कैंप लगाकर आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों का इलाज करने लगे ये इलाज मुफ्त में होता था। उनकी धार्मिक यात्रा में एक नया मोड़ तब आता है जब एक धार्मिक टीवी चैनल में उन्होंने योग का प्रोग्राम करना शुरू कर दिया। उसके बाद से उन्हें घर-घर जाना जाने लगा।
ऐसे हुए Baba Ramdev फेमस
एक टीवी इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने बताया कि हर साल राजस्थान और हरियाणा में करीब पांच सौ योग कैंप लगते थे। ये सिलसिला हरियाणा से होते हुए गुजरात, दिल्ली के साथ मुंबई तक पहुंचा। शुरुआत में तो योग शिविर में मात्र दो ढाई सौ लोग आते थे लेकिन जैसे-जैसे लोकप्रियता बढ़ती गई शिविर में लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ती गई।
उन दिनो वो अक्सर हरिद्वार की सड़कों पर स्कूटर चलाते थे। 2002 में जब गुरु शंकर देव की सेहत खराब हुई तब रामदेव ही दिव्य योग ट्रस्ट का चेहरा बने और उनके दोस्त बालकृष्ण ने इस ट्रस्ट के फाइनेंस की जिम्मेदारी ली इसके बाद से ही ये दोनों दोस्त पतंजलि योगपीठ के आर्थिक साम्राज्य को आगे बढ़ने लगे। देश विदेश में उनके योग शिविर लगने लगे और बाबा रामदेव की लोकप्रियता बढ़ने लगी।
Karanveer Mehra Bigg boss 18 winner हैं करोड़ों के मालिक, करिअर रहा फ्लॉप
कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं थे पैसे ऐसे बना पतंजलि ब्रांड
1995 में बाबा रामदेव ने पतंजलि कंपनी की स्थापना करनी चाही। उन्हें कंपनी का रजिस्ट्रेशन करना था लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन मात्र 13000 रुपए में कराया और दोनों के पास केवल ₹3500 थे। अलग-अलग दोस्तों से उधार लेकर उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस को जमा किया और आज पतंजलि एक वर्ल्ड फेमस ब्रांड बन चुका है, जहां फूड्स आइटम्स के साथ-साथ हेल्थ आइटम्स भी मिलते हैं। इसके प्रीमियम प्रोडक्ट्स इस समय बाजार में खूब बेचे जा रहे हैं। उनकी लाइफ में ऐसा भी समय आया जब उन्हें भूखा रहना पड़ा लेकिन उन्होंने स्ट्रगल करना बंद नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Prayagraj Mahakumbh Mela 2025: 144 वर्षों बाद आया श्रद्धालुओं का सैलाब और शाही स्नान का पुण्य अवसर
Baba Ramdev Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Baba Ramdev Net Worth तक़रीबन 1600 करोड़ रुपए है। FMCG बिजनेस, योग और रियलिटी शो से उनकी प्रमुख कमाई होती है। एक इंटरव्यू के दौरान बाबा ने बताया कि उनकी कमाई का सारा हिस्सा चैरिटी के कामों में इस्तेमाल किया जाता है। वो साधारण जिंदगी जीते हैं। मुंबई में बाबा रामदेव का एक आलीशान घर है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए होगी। इसके अलावा मुंबई में उनके पास और भी बहुत सी प्रॉपर्टीज है।
Frequently Asked Questions
1. Baba Ramdev जी के कितने पुत्र हैं?
Baba Ramdev जी के कितने पुत्र हैं इस्की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की इसलिए ऐसा माना जाता है उनके पुत्र नहीं है और उन्होंने आज तक किसी पुत्र को गोद भी नहीं लिया।
2. Baba Ramdev की पढाई कहाँ तक हुई?
बाबा रामदेव ने अपने गांव के नजदीकी गांव शहजादपुर के सरकारी स्कूल से आठवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद वह गुरुकुल पढ़ने चले गए। युवावस्था में ही रामकृष्ण ने संन्यास लेने का संकल्प लिया और उसके बाद उन्हें बाबा रामदेव के नाम से जाना जाने लगा।
3. बाबा रामदेव की पत्नी(Baba Ramdev Wife) का क्या नाम है?
जिज्ञासा के चलते Baba Ramdev Wife Photo बहुत से लोग गूगल पर Search करते है पर कोई Result नही मिलता। अगर आपके अंदर भी बाबा रामदेव की वाइफ को जाने की जिज्ञासा है तो हम आपको बता दे बाबा रामदेव ने अभी तक शादी नहीं की है।
4. Baba Ramdev कितने अमीर हैं?
2022 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल 1600 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया था। उनका नाम भारत के सबसे ज्यादा अमीर संयासी बाबा मे शामिल है।
5. रामदेव बाबा कितने घंटे की नींद लेते हैं?
बाबा रामदेव रोजाना 9 से 10 घंटे की नींद लेते हैं। उसके बाद दिन में एक दो बार वो झपकी ले लेते हैं। उनके अनुसार सोना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। अच्छी नींद लेना आपको स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.
2 thoughts on “Baba Ramdev: जब पैसा नहीं था, संघर्ष से बने पतंजलि ब्रांड के बादशाह”