Prayagraj Mahakumbh Mela 2025: 144 वर्षों बाद आया श्रद्धालुओं का सैलाब और शाही स्नान का पुण्य अवसर

Prayagraj Mahakumbh Mela 2025
---Advertisement---

Photo Credit: X

Mahakumbh Mela 2025 इस समय उत्तर प्रदेश की शान बढ़ा रहा है। प्रयागराज का आकर्षण बढ़ाने वाला महाकुंभ का ये मेला वास्तव में संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम है। Prayagraj में 45 दिनों के लिए ये मेला लगा है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु आते हैं और त्रिवेणी संगम पर जाकर पवित्र आस्था भरी डुबकी लगाते हैं। महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ लोगों से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि Prayagraj में जब तीसरा शाही स्नान होगा तो गंगा की इस पवित्र नदी में डुबकी लगाने पहुंचेंगे 10 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु। मेला देखकर तो ऐसा लगता है की पूरी दुनिया की भीड़ यही इकट्ठा हो गई हो। 

Mahakumbh Mela 2025 का प्रथम शाही स्नान

आपको बता दे कि मकर संक्रांति के अवसर पर Mahakumbh Mela 2025 में पहला शाही स्नान संपन्न किया गया था। इस शाही स्नान को करने के लिए यहां 3.5 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुगण पहुंचे और पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इतना ही नहीं 10 देशों से 21 सदस्यों का दल भी Mahakumbh Mela 2025 के संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचा। यह विदेशी दल पूरी तरह से भक्तिमय था और रात में इस दल ने Prayagraj के अखाड़े में संतों के दर्शन भी किये। यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है गंगा का पंडाल। जिसमें देशभर से नामचीन कलाकार आएंगे और भारतीय संस्कृति का परिचय देंगे। 

कब है तीसरा शाही स्नान

आने वाली 29 जनवरी को महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान होने वाला है। इस दिन मौनी अमावस्या है और अनुमान है कि तीसरे शाही स्नान के दौरान लगभग 8-10 श्रद्धालुगण श्रद्धा की पवित्र नदी में डुबकी लगाने वाले हैं। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान करना काफी पुण्य देने वाला होता है।

mahakumbh mela 2025 prayagraj shahi snan sangam
महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ लोगों से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से आदेश दे दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं के आगमन की बेहतर व्यवस्थाएं की जाए। सुरक्षा संबंधित कोई भी गलती ना हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे के साथ संवाद बनाए रखें और ये सुनिश्चित करें कि जितनी भी महाकुंभ के लिए ट्रेन चलाई गई है उनका आगमन समय पर हो और विशेष ट्रेनों की संख्या को बढ़ाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेला 2025 पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो। 

Mahakumbh Mela 2025 पर बोले शंकर महादेवन

शंकर महादेवन प्रयागराज पहुंच चुके हैं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो बहुत भाग्यशाली है कि उन्होंने Mahakumbh Mela 2025 में गाने का अवसर प्राप्त हुआ। आपको बता दें दोपहर 2:30 बजे से उनका कार्यक्रम शुरू हो चुका है। शंकर महादेवन ने ये भी कहा कि महाकुंभ 144 वर्षों बाद आया है और इसमें गाने का मौका मिलना वास्तव में अद्भुत है।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 होगा इस दिन से शुरू, ये हैं शाही स्नान की डेट्स

विद्यार्थी पेश करेंगे मंगलाचरण

Mahakumbh Mela 2025 में केवल शंकर महादेवन ही नहीं यमुना पंडाल में काशी से संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी भी पहुंचेंगे और मंगलाचरण की प्रस्तुति करेंगे। । आने वाली 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी संगमनगरी महाकुंभ में पहुंचेगी और पवित्र नदी में डुबकी लगायेंगी। महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से उनके आगमन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। 

1107 कैमरों से होती है श्रद्धालुओ की गिनती

रोजाना के श्रद्धालुओ की गिनती की जाती है MahaKumbh Mela 2025 मे लगे कैमरों से। इस कार्य में प्रशासन की हेल्प कर रही AI टेक्नोलॉजी। ये सभी कैमरे AI टेक्नोलॉजी से युक्त हैं। 200 जगहों पर अस्थाई कैमरे भी लगे हुए है। पूरे प्रशासन की तरफ से Prayagraj में कुल 1107 कैमरों की व्यवस्था की गई है जो श्रद्धालुओ की सटीक गणना करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “Prayagraj Mahakumbh Mela 2025: 144 वर्षों बाद आया श्रद्धालुओं का सैलाब और शाही स्नान का पुण्य अवसर”

Leave a Comment