Source: Picture from Instagram
“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में मास्टर भिड़े की बेटी की भूमिका निभाने वाली सोनू भिड़े उर्फ झील मेहता अब सिंगल नहीं रही है। वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ 28 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मिस से मिसेज बनी झील मेहता अपनी शादी के दिन काफी खुश थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक वीडियो भी शेयर किया है। दुल्हन वाले लुक मे वो काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
धूम धाम से हुई शादी

कहते हैं समय निकलते देर नहीं लगती। Tarak Mehta Ka Ulta Chashma में सोनू भिड़े एक बच्चे का किरदार निभाती थी। अब सोनू उर्फ झील अपनी नई जिंदगी में इंटर कर चुकी है। जबसे झील ने शादी का फैसला लिया था तबसे उनके फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे। हर कोई ये जानना चाहता था कि उनकी शादी किस से हो रही है और आखिरकार 28 दिसंबर 2024 को सोनू ने आदित्य दुबे के साथ सात फेरे ले लिए। उनके फैसले से उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही है।
बेटी की बारात से गायब थे मास्टर भिड़े
सोनू भिड़े उर्फ झील मेहता की बारात काफी धूमधाम से आई लेकिन सोनू की शादी में उनके रील लाइफ पिता “आत्माराम तुकाराम भिड़े उर्फ मंडार चंदवाडकर” मौजूद नहीं थे। हालांकि उन्होंने अपनी ऑन स्क्रीन बेटी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई जरूर दी। दरअसल वो शूटिंग में बिजी थे लेकिन उन्होंने अपनी Best Wishes झील के साथ जरूर शेयर की। आपको बता दें कि “Tarak Mehta Ka Ulta Chashma” में उन्होंने सोनू भिडे की भूमिका निभाई थी और झील मेहता को तभी से उनके फैंस उन्हें सोनू के नाम से ही जानते हैं।
लाल रंग के ट्रेडिशनल जोड़े में दिखी शहजादियों की तरह

आदित्य दुबे के साथ सात फेरे लेने के लिए झील मेहता ने ब्राइट कलर का लाल लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और शीर दुपट्टा को कंबाइन किया था। ये एक थ्री पीस अटायर था जो हैंडमेड सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया था। इस लहंगे में उनकी खूबसूरती काफी निखर रही थी। पूरे लहंगे में रेशम के धागों का काम था और उसका बॉर्डर भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा था।
झील की चुनरी पर अटकी सबकी नज़र
झील मेहता की चुनरी पर सबकी निगाहें थम सी गई क्योंकि उस पर लिखा था “#झील के प्यार में डूबे” झील की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में उनकी चुनरी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। दरअसल चुन्नी में उन्होंने आदित्य दुबे के सरनेम को अलग तरह से इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं इस वीडियो में झील अपनी खुशी का भी इजहार खुले तौर पर करती हैं।
आदित्य थे काफी खुश

झील मेहता के लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड है आदित्य दुबे। झील की तरफ से सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की गयी है उसमें आदित्य काफी खुश नजर आ रहे हैं। जैसे ही झील की एंट्री स्टेज पर होती है, आदित्य इमोशनल हो जाते हैं और उनके आंसू छलक पड़ते हैं। इसे देखकर सोनू भी काफी इमोशनल हो जाती हैं। एंट्री के बाद सोनू उनकी बलाएं लेती नजर आती है इसके बाद दोनों ही एक दूसरे को जयमाला डालकर सात फेरे लेते हैं।
परिवार को सपोर्ट करने के लिए छोड़ा था शोबिज
झील मेहता ने 2008 से 2012 तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था। वो आत्माराम तुकाराम भिड़े और माधवी की बेटी थी लेकिन 2012 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया और अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए वो एक बिजनेस वूमेन बन गई। उनके शो के छोड़ने के बाद सोनू भिडे की भूमिका पलक सिंधवानी ने निभाई थी। इस समय तारक मेहता का उल्टा चश्मा 4000 से भी ज्यादा एपिसोड पूरा कर चुका है। इसे सबसे लंबे सिटकॉम में से एक माना जाता है। पहली बार ये शो July 2008 में टेलीकास्ट किया गया था।
इसी तरह एंटरटेनमेंट जगत की हर छोटी-बड़ी अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े Lok Bharat Times के साथ और अभी बैल आइकन को प्रेस करके नोटिफिकेशंस को चालू करें।
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.
1 thought on “सोनू भिड़े ने रचाई सपनों की शादी, शहजादी लुक में किया सभी को दीवाना”