Photo: Instagram
साल 2025 की शुरुआत हुई है शादियों के सीजन के साथ। बॉलीवुड की कई फेमस हस्तियां बंध रही हैं शादी के बंधन में तो ऐसे में फ़ेमस Youtuber Aashna Shroff भला पीछे कैसे रह जाती? 2025 की शुरुआत में ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और सिंगर अरमान मलिक के साथ शादी की है। उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से ये Good News सुनाई है। आशना श्रॉफ एक फ़ेमस Youtuber और Fashion Blogger हैं। महाराष्ट्र के महाबलेश्वर जिले में दोनों की शादी हुई जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।
प्राइवेट था Wedding Function
आशना और Armaan Malik की शादी एक प्राइवेट फंक्शन में हुई। इसकी खबर किसी को भी नहीं थी। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की तब लोग भर भर कर बधाइयां दे रहे हैं। Aashna Shroff और Armaan Malik की जोड़ी काफी खूबसूरत थी। दोनों ही तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। Aashna ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को अपनी शादी की खबर सुनाई।
कमाल का था लहंगा
Aashna Shroff के लहंगे से लेकर ज्वेलरी सब कुछ अद्भुत था। उनकी ग्रूम के साथ केमिस्ट्री उनके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बना रही थी। उन पर से नजरे हटाना मुश्किल हो रहा था। उनका लहंगा डिजाइन किया था इंडिया के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा। उनके उनका लहंगा ब्रंट ऑरेंज कलर का था। दुल्हन बनी आसमा का लुक रॉयल एलिगेंट लग रहा था। लहंगे का बेस काफी सिंपल था लेकिन पूरा आउटफिट काफी खूबसूरत था। इसके फ्लोरल मोटिफ्स के साथ बड़े-बड़े डिजाइन इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे थे। लहंगे पर चांदी के तारों का महीन काम इसे और खूबसूरत बना रहा था।
7 साल से कर रहे थे डेट

अरमान और आशना लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और नए साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी की खबर सुनाकर फैन्स को हैरान कर दिया। आपको बता दें दोनों ने 2023 में इंगेजमेंट की थी। 2017 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और ये मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गई। उनके इंगेजमेंट का इवेंट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अरमान ने घुटनों के बल बैठकर आशना को प्रपोज किया था और शादी की रिंग पहनाई थी।
यह भी पढ़ें: सोनू भिड़े ने रचाई सपनों की शादी, शहजादी लुक में किया सभी को दीवाना
आशना से तीन साल छोटे हैं अरमान
अरमान मलिक, Aashna Shroff से 3 साल छोटे हैं लेकिन कहते हैं कि प्यार उम्र नहीं देखता और आखिरकार दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे ही दिया। इस Wedding में दोनों की फैमिली और रिश्तेदार शामिल थे। दोनों की लाइफ में नये चैप्टर की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें जीवन के इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Armaan Malik के गाने हैं काफी पॉपुलर
अरमान मलिक एक पापुलर सिंगर है, उन्होंने बहुत से गाने गए हैं जैसे कि बोल दो ना जरा, वजह तुम हो और बुट्टा बोम्मा। अरमान मलिक के गानों की वजह से उनके फैंस और संगीत प्रेमी उन्हें काफी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अरमान मलिक ने सबसे कम उम्र के ऐसे गायक हैं जिन्हें आर डी बर्मन अवार्ड, दादा साहब फाल्के अवार्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड और ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं उन्हें भारत के सबसे कम उम्र के प्लेबैक सिंगर के रूप में अच्छी पहचान मिली है। इतनी कम उम्र मे में उन्होंने लंदन के विम्बल थिएटर पर लाइव परफॉर्म भी किया है।
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.