Image Credit: X/Prime Video IN
Paatal Lok Season 2 एक मोस्ट Awaited Web Series है। फैंस को इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार लंबे समय से था। आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि Amazon Prime पर Paatal Lok का 2nd सीजन आज रिलीज किया जाएगा। अगर आपको भी इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार लंबे समय से है तो आपको इस आर्टिकल में आगे पता लगने वाला है कि Amazon पर इस सीरीज को आप कितने बजे से देख पाएंगे?
Paatal Lok Season 2 इस समय होगा स्ट्रीम
Paatal Lok Season 2 के Release Date and Time के बारे में बहुत सी Confusions थी लेकिन कुछ समय पहले दर्शकों की इन Confusions को दूर कर दिया गया। OTT Platform Amazon Prime पर Paatal Lok Season 2 को 17 जनवरी यानि आज रिलीज किया जाएगा। Paatal Lok Streaming Time की बात करे तो इसे Amazon पर Midnight Stream किया जा सकता है।
दर्शकों को इस Web Series का पहला पार्ट बहुत पसंद आया था। तभी से बार बार फैंस की तरफ से ये सवाल पूछा जा रहा था कि पाताल लोक का दूसरा पार्ट कब रिलीज किया जाएगा। Paatal Lok का First Part 15 मई 2020 को OTT Platform Amazon पर रिलीज किया गया था। इसके पहले पार्ट को लोगों का खूब प्यार मिला।
पहले पार्ट में हथोड़ा त्यागी का रोल था तगड़ा
पाताल लोक के पहले पार्ट में दर्शकों को हथोड़ा त्यागी और हाथीराम चौधरी के किरदार बहुत पसंद आए थे। इस पार्ट में प्रमुख भूमिका में थे जयदीप अहलावत जिसने इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का रोल प्ले किया था। उनके इसी रोल की वजह से पाताल लोक का पहला सीजन हिट गया था। खबरों के अनुसार Paatal Lok Season 2 में हथोड़ा त्यागी नही दिखाई देंगे, क्योंकि पहले ही सीजन के लास्ट एपिसोड में उनकी डेथ हो गई थी। अभिषेक बेनर्जी ने इस पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे अफसोस है कि हथोड़ा त्यागी पहले ही सीजन में मारा गया, दूसरे सीजन में काम न करने का मुझे बेहद अफसोस है।
पहला सीजन की कहानी बढ़ेगी आगे
पाताल लोक का पहला सीजन 2020 में आया था, खबरों के अनुसार जिन दर्शकों ने पहले सीजन को पूरा देखा है वो दूसरे सीजन से जल्द ही कनेक्ट कर पाएंगे। जयदीप अहलावत उर्फ हाथी राम चौधरी जो कि एक इंस्पेक्टर है, उसे एक हाई प्रोफ़ाइल पत्रकार संजीव मेहरा की मर्डर केस की गुत्थी सुलझानी होती है।

हाथी राम और हथोड़ा त्यागी दोनों मिलकर इस केस को सॉल्व कर रहे होते हैं और फँसते जाते हैं साजिशों के गहरे जाल में। Paatal Lok Season 2 में कहानी को आगे बढ़ाते हुए हाथी राम को दूसरा हाई प्रोफ़ाइल केस सॉल्व करना होगा, जिसके लिए उन्हे नागालैंड जाना होगा। इस सीरीज में कमाल के ट्विस्टस एण्ड टर्न होंगे जो सीरीज को और भी मजेदार बनाएंगे।
पोस्ट में हाथी राम चौधरी का नया लुक था जबरदस्त
25 दिसंबर 2024 से पहले अमेजॉन प्राइम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हाथीराम चौधरी(Jaideep Ahlawat) का न्यू लुक रिलीज किया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब देखना ये है कि हथिराम इस सीजन में क्या कमाल दिखा पाएंगे। उनका रोल दर्शकों को पसंद आएगा या नही।
Where to Watch & Download?
- यदि आप नही जानते हैं Paatal Lok Season 2 को कहा देखे और कैसे डाउनलोड करे, तो हम आपको बता दें कि इस वेबसीरिज को देखने के लिए आपको Amazon Prime का Paid Subscription लेना होगा जो 299/- प्रति माह है।
- OTT APP पर जाकर आप इस सीरीज को HD फॉर्मेट और अपनी भाषा में डाउनलोड कर सकते हैं। ये मूवी हिंदी, कन्नड, तमिल, मलयालम और तेलगु भाषा में मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: Game Changer Movie Box Office Collection रहा करोड़ों में, पहले दिन पलट गयी बाजी
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.