Photo Credit: Virat / Instagram
अनुष्का और विराट इस समय Alibaug के चक्कर बार बार लगा रहे हैं। मीडिया के गलियारों से उड़ती खबरे सामने आ रही हैं कि Virat–Anushka का नया घर बन रहा है। जल्द ही नए घर का निर्माण कार्य खत्म हो जाएगा और ये कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि नए घर में गृह प्रवेश की पूजा जल्द ही सम्पन्न कराई जाएगी।
इससे पूर्व ये खबरे सामने आ रही थी कि विराट अनुष्का जल्द ही हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएंगे लेकिन सोशल मीडिया पर जबसे पैपराजी की तरफ से दोनों के नए घर में होने वाली तैयारियों का वीडियो शेयर किया गया है तबसे ये अटकले तेज हो गई हैं कि दोनों Alibaug के नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
कब होगा Alibaug के नए घर में गृह प्रवेश?
सूत्रों के अनुसार अनुष्का और विराट का नया घर अलीबाग मे बनकर तैयार हुआ है। दोनों के नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की भव्य तैयारिया भी शुरू हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारत में विराट कोहली के परिवार के लिए बनाया गया ये नया आशियाना बिल्कुल सपनों के महल जैसा होगा। इस संबंध में ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि एक आदमी फेरी के जरिए अलीबाग(Alibaug) जाता दिखाई दे रहा है। वो अपने हाथ में कई सारे बैग पकड़े हुए है जिनमें पूजन सामग्री रखी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक पंडित भी देखे जा सकते हैं। ये वीडियो पल्लव पालीवाल के Instagram पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “Virushka”s dream house is built in Alibaug and it’s time for Pooja , We snapped Pandit Ji Today as he is off to new home greh pravesh Pooja ….”
जिसका मतलब है-
“अलीबाग में विरुष्का का ड्रीम हाउस तैयार हैं और अब समय है पूजा का। आज हम देख सकते हैं कि पंडित जी गृह प्रवेश की पूजा के लिए उन दोनों के नए घर पर जा रहे हैं। जब भारत में विराट और अनुष्का होंगे तो इसी घर में रहेगे। ये उन दोनों का ड्रीम हाउस है। अकाय और वामिका भी आज की पूजा में शामिल होंगे”।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने दिया अजीबोगरीब बयान, इस वजह से मेलबर्न टेस्ट हारे
लंदन की जगह Alibaug में रहेंगे Virushka
पिछले साल फरवरी के महीने में जब विराट और अनुष्का के यहाँ अकाय कोहली का जन्म हुआ था तबसे ये खबरे मीडिया के माध्यम से फैलने लगी थी कि विरुषका अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन वाले घर में शिफ्ट हो जायेंगे। दोनों हमेशा के लिए लंदन चले जायेगे ऐसी खबरे उड़ने के बाद दोनों को अपना ज्यादातर समय UK में ही बिताते हुए देखा गया। उनका इंडिया आना केवल उनके वर्क कमीटमेंट के तहत होता था।
लेकिन अब जबकि अलीबाग वाले घर का वीडियो सामने आ गया है तो फैंस के मन मे ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये दोनों अपने परिवार के साथ कहाँ शिफ्ट होंगे London या Alibaug। अभी किसी तरह की स्टेटमेंट दोनों की तरफ से नही दी गई है तो कुछ क्लियरली नहीं कहा जा सकता है विरुष्का भारत में स्टे करेंगे या लंदन में। लेकिन ये तो तय है कि जब वो इंडिया में होंगे तो उनका स्टे उनके मुंबई वाले घर की जगह अलीबाग (Alibaug) में ही होगा।
देश के हर कोने से मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, खेल और राष्ट्रीय समाचार की खबरें पाने के लिए अभी लोक भारत टाइम्स के साथ जुडीये। Indian Army Day 2025 की नीचे दी गई पोस्ट भी पढ़ें।
Indian Army Day 2025 पर प्रधानमंत्री ने किया भारतीय सेना को सलाम
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.
2 thoughts on “Alibaug मे है विराट-अनुष्का का सपनो का महल? क्या हो चुका है गृह प्रवेश?”