UP Budget 2025 Highlights: 8.8 लाख करोड़ की घोषणाएं, UP के इतिहास में पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट!

UP Budget 2025 Highlights 8.8 लाख करोड़ की घोषणाएं, UP के इतिहास में पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट!
---Advertisement---

UP Budget 2025 Highlights: Yogi Government की तरफ से वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जा चुका है 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपए का ऐतिहासिक बजट आज विधानसभा में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, जिसे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से विधानसभा में पेश किया गया है। राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ये बजट बहुत ही महत्वपूर्ण है। आईए जानते हैं इस बजट की  क्या है खास बातें

UP Budget 2025 Highlights: योगी 2.0 का चौथा बजट हुआ पेश

योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से सुरेश खन्ना ने आज योगी 2.0 का चौथा बजट पेश किया है। बजट पेश करने से पहले योगी कैबिनेट  बैठक भी हुई, इसके अलावा बजट सत्र में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी की झलक भी देखने को मिली। बजट में स्मार्ट सिटी योजना से लेकर फ्री स्कूटी तक सभी मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। आने वाले समय में लखनऊ AI सिटी बनेगा इस बात की चर्चा भी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 के बजट से 9.8% अधिक है वर्ष 2025-26 का बजट। 

UP Budget 2025 के प्रमुख बिंदु

योगी के बजट 2025-26 में बजट को इस प्रकार अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। जिसे हर क्षेत्र को बराबर का लाभ मिल सके और इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ इस प्रकार बजट आवंटित किया गया है। 

  • 22% अवस्थापना विकास के लिए
  • 11% कृषि और संबद्ध सेवाओं के लिए 
  • 13% शिक्षा के लिए
  • 4% सामाजिक सरक्षा कार्यक्रमों के लिए
  • 6% चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए

इस बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2025: 150 Units मुफ्त बिजली के साथ मिलेंगे ये फायदे, वित्त मंत्री रिया कुमारी ने पेश किया बजट!

UP Budget 2025 Highlights: महिलाओं को मिले बड़े फायदे

योगी सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले 2025-26 के बजट सत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ देने की घोषणा भी की गई। इन्हीं योजनाओं में से एक लखपति महिला योजना के तहत 31 लाख से अधिक महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है जिसमें 2 लाख से अधिक महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में बनेंगे चार नए एक्सप्रेसवे

इस बजट सत्र में उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में चार नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “पिछले 8 सालों में सरकार ने जो भी कदम उठाए उसके अच्छे ही परिणाम मिले हैं। यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम बड़े स्तर पर चल रहा है और पर्यटन में तेजी में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में 65 लाख पर्यटक आए जिसमें 14 लाख विदेशी भी थे। आज पर्यटन स्तर पर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश पहले स्थान में आने में सफल रहा है। यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर में जो धनराशि व्यय होगी उसे नए रोजगार के अवसर बनेंगे।”

ये रहे उत्तर प्रदेश बजट के प्रमुख बिन्दु (UP Budget Key Points)

  • इस बजट सत्र में ऊर्जा क्षेत्र के लिए ₹61,070 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। 
  • सिंचाई विभाग के लिए सरकार की तरफ से ₹21,340 करोड़ रुपए और भारी एवं मध्यम उद्योग के लिए करीब ₹24 हज़ार करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। 
  • उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से दिए गए बजट भाषण के दौरान बताया गया की आवास और शहरी योजनाओं के लिए सरकार की तरफ से ₹7,403 करोड़, नागरिक उड्डयन के लिए ₹3,152 करोड़ और नगर विकास के लिए ₹25,308 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। 
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹1,06,360 करोड़, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के साथ-साथ कृषि, पशुधन, उद्यान, सहकारिता, दुग्ध, मत्स्य, ग्रामीण विकास, और पंचायती राज के लिए ₹89,353 करोड़ और चिकित्सा क्षेत्र के लिए ₹50,550 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। 

ऐसा माना जा रहा है कि यदि बजट पास हो जाता है तो यूपी की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत हो सकती है। और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: क्या Tax Payers को मिली राहत, संशोधित आयकर सीमा मैं हुई बढ़ोतरी?

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “UP Budget 2025 Highlights: 8.8 लाख करोड़ की घोषणाएं, UP के इतिहास में पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट!”

Leave a Comment