Shivam Dubey Ranji Trophy Semifinal: इस समय Vidarbha vs Mumbai के बीच रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मुंबई की तरफ से स्टार ऑल राउंडर निकले शिवम दुबे(Shivam Dubey) जिनकी गेंदों ने ऐसा कमाल दिखाया कि 5 विकेट झटक कर विदर्भ की पारी को कमजोर बना दिया। Ranji Trophy में शिवम दुबे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। चलिए जानते हैं क्या शिवम को चैंपियंस ट्रॉफी में जगह मिलनी चाहिए?
Shivam Dubey ने विदर्भ पर कसा शिकंजा
रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान एक समय ऐसा था कि विदर्भ ने मुंबई को पूरी तरह से दबोच लिया था लेकिन जब दूसरे दिन शिवम का असली जलवा देखने को मिला तो विपक्षी टीम के होश उड़ गए। पहले दिन शिवम दुबे ने करुण नायर और पार्थ रेखाड़े के विकेट लिए थे। उसके बाद दूसरे दिन उन्होंने जल्दी-जल्दी तीन विकेट झटक कर कुल पांच विकेट लिए और विदर्भ की पूरी टीम मात्र 383 रनों पर सिमट कर रह गई। सोशल मीडिया एक पर शिवम दुबे के इस Game Play की जमकर तारीफ की जा रही है।
विदर्भ की ओर से ये प्लेयर्स नहीं बना पाए शतक
Ranji Trophy Semifinal में सबसे ज्यादा रन बनाए विदर्भ टीम के बल्लेबाज दानिश मालेवार ने। उन्होंने 79 रन बनाए। वहीं ध्रुव शौर्य ने 74 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाज अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। अब देखना ये है कि मुंबई के प्लेयर्स क्या कमाल दिखा पाएंगे?
Shivam Dubey की X पर फैन्स ने की प्रशंसा
रणजी ट्रॉफी में शिवम दुबे का परफॉर्मेंस इतना शानदार रहा कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफें की जाने लगी। विकास यादव नाम के एक्स यूज़र ने अपने पोस्ट में उनकी तारीफ की और उनकी Pic भी लगाई। Amy Star ने भी रणजी ट्रॉफी में शिवम दुबे की परफॉर्मेंस पर बधाई दी।
FIVE WICKET HAUL BY SHIVAM DUBE AGAINST VIDARBHA IN SEMI FINAL MATCH OF RANJI TROPHY…..!!!!!! pic.twitter.com/G4vsWHLQ5c
— Vikas Yadav (@VikasYadav66200) February 18, 2025
Shivam Dubey took five wickets in the Ranji Trophy semi -finals.
– What great bowling Dubey performed on the big stage.
,#ShivamDube #RanjiTrophy pic.twitter.com/WVpm0e00nX— Amy Star (@amystar97) February 18, 2025
रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन देने के बाद सोशल मीडिया के स्टार बन चुके हैं शिवम दुबे। फ्रेंड्स जमकर कर रहे हैं उनकी तारीफ और कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि शिवम दुबे को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होना चाहिए।
Shivam Dubey is a lucky player for Team India. He should be played in every match. Take the lucky player to the Champions Trophy as well.
— CricTalkWith – Atif 🏏 (@cricatif) February 4, 2025
कैसी है शिवम दुबे की प्लेइंग हिस्ट्री?
Ranji Trophy Semifinal में कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले शिवम दुबे(Shivam Dubey) भारतीय टीम के लिए चार वनडे और 35, T20 खेल चुके हैं। हालांकि परफॉर्मेंस के मामले में वो साधारण ही रहे हैं। उन्होंने चार T20 में अर्धशतक बनाए हैं और 14 विकेट ही लिए हैं। आईपीएल में वो 2023 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेल रहे हैं। CSK को 2023 में ट्रॉफी जीतने में उनकी अहम भूमिका थी। इसके बाद ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाई थी अपने वापसी का श्रेय शिवम दुबे, MS Dhoni को देते हैं।
क्या चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल किए जाएंगे शिवम दुबे?
शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले शिवम दुबे (Shivam Dubey) को 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालाँकि उन्हे यशस्वी जयसवाल और मोहम्मद सिराज के साथ रिजर्व में रखा गया है। BCCI की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि रिजर्व खिलाड़ी भारत में ही रहेंगे लेकिन अगर जरूरत होगी तो उन्हें मैच खेलने दुबई जाना पड़ेगा। आपको बता दें Champions Trophy 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को दुबई के स्टेडियम में खेलने वाली है।
यह भी पढ़ें: RCB New Captain IPL 2025: टीम को मिला नया कप्तान, केवल 4 साल में चमक गई किस्मत!
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.
1 thought on “कौन है Shivam Dubey, जिसने Ranji Trophy Semifinal में 5 बल्लेबाजों को चटाई धूल?”