Kannappa Movie: प्रभास का रुद्र अवतार, अक्षय कुमार की साउथ डेब्यू और रिलीज डेट!

Kannappa Movie प्रभास का रुद्र अवतार, अक्षय कुमार की साउथ डेब्यू और रिलीज डेट!
---Advertisement---

फोटो: प्रभास / इंस्टाग्राम

Kannappa First Look Out: फिर से अपनी फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं प्रभास। Kannappa Movie में Rudra का रोल प्ले करते नजर आएंगे। Kalki 2898 AD की सफलता के बाद प्रभास एक बार फिर से अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। Kannappa में उनका पहला लुक रिवील कर दिया गया है, जिसमें लोगो को उनका रुद्र (Rudra) का अवतार काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया जिसके बाद पोस्ट पर फैंस के जमकर कमेंट आने लगे।आईए जानते हैं कब होगी Kannappa movie release और क्या है मूवी की स्टार कास्ट। 

Kannappa Movie का Poster हुआ रिलीज

आज के समय में प्रभास एक सुपरस्टार एक्टर है और साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस उन्हें फॉलो कर रहे हैं। Kannappa Movie First Look Poster को प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया हैं। इस पोस्टर में बड़े बड़े बाल और दाढ़ी मूंछों के साथ रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं प्रभास रुद्र का रोल प्ले करेंगे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे भगवान शिव की एक मूर्ति भी नजर आ रही है। 

क्या है फैंस का रिएक्शन?

प्रभास का ये लुक काफी दमदार है। माथे पर त्रिपुंड, हाथ में डंडा पकड़े प्रभास(Prabhas) आकर्षक लग रहे हैं। पोस्ट पर लिखा है “वो उग्र तूफान है, अतीत और भविष्य के मार्गदर्शक जो भगवान शिव के आदेश का करते हैं पालन।” पोस्टर रिवील होने के बाद फैंस कमेंट के जरिए इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं। प्रभास का ये लुक उनके बाकी की फिल्मों से बिल्कुल अलग है। ऐसा माना जा रहा है रिलीज के बाद ये मूवी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

Kanappa Movie Akshay Kumar Look Reveal

अगर आपको याद होगा अभी कुछ ही दिनों पहले कन्नाप्पा मूवी में अक्षय कुमार का लुक भी रिवील किया गया था,  जिसमे वो भगवान शंकर के अवतार में नजर आ रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि साउथ में अक्षय कुमार की ये डेब्यू फिल्म होने वाली है। पहले अक्षय कुमार के इस पोस्टर में इस मूवी की रिलीज डेट भी रिवील की गई थी। अक्षय कुमार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने खुद ये पोस्टर रिवील किया था, जिसके बाद उनके फैंस जी भरकर कमेंट कर रहे थे।

Kannappa Movie Star Cast

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नाप्पा एक पौराणिक तेलुगू फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक होंगे मुकेश कुमार सिंह और प्रोड्यूसर होंगे मोहन बाबू। इस फिल्म में एक शिव भक्त कन्नाप्पा की कहानी दिखाई गई है जिसकी मुख्य भूमिका विष्णु मान्चो ने निभाई है। इसके अलावा इसमें आपको पहली बार साउथ फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आएंगे बॉलिवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार। मूवी मे काजल अग्रवाल का कैमियो रोल होगा। इसके अलावा इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें आर शरथकुमार, मोहन बाबू, राहुल माधव, अर्पित रांका, देवराज, रघु बाबू और ब्राह्मनंदम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT Release: देखने को मिलेगी 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज, फैन्स हुए खुश

Kannappa Movie Release Date

कन्नाप्पा मूवी रिलीज के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है। अक्षय कुमार के पोस्टर में इस मूवी की रिलीज डेट 25 अप्रैल 2025 लिखी है। अक्षय कुमार की पहली साउथ मूवी कैसी होने वाली है ये तो इस मूवी के रिलीज के बाद ही पता चल जाएगा। बॉलीवुड में तो अक्षय कुमार को उनके फैंस एक आईकॉनिक एक्टर मानते हैं, साउथ फैंस का प्यार उनको मिलेगा या नही ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीज़र कान्स फ़िल्म फेस्टिवल के दौरान रिलीज किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment