Photo Credit: X/Narendra Modi
Pravasi Bharatiya Divas प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस दिन प्रवासी भारतीयों को सम्मान दिया जाता है। भारत के लिए NRI कितने महत्वपूर्ण हैं ये बताया जाता है। विदेशों में रहने वाले भारतीय इस दिन को मनाने के लिए भारत आते हैं। इस वर्ष भी 9 जनवरी को ये दिन मनाया गया है। ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन प्रवासी भारतीय आपस में मेलजोल बढ़ाते हैं और एक दूसरे से बातचीत करते हैं। आइए जानते हैं Pravasi Bharatiya Divas 2025 के बारे में कुछ विशेष बाते–
इस साल मनाया गया 18वा Pravasi Bharatiya Divas
9 जनवरी 2025 को 18वे Pravasi Bharatiya Divas का सम्मेलन ओडिशा में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की शुरुआत 8 जनवरी को ही कर दी गई थी। 10 जनवरी को इस सम्मेलन का समापन होना है। इस बार ये पहली बार होगा जब सम्मेलन के लिए ओडिशा को चुना गया। ओडिशा के इस सम्मेलन मे हमारे देश के PM मोदी ने भी हिस्सा लिया और बड़ी गर्मजोशी के साथ Pravasi Bharatiya Divas 2025 की शुभकामनाएं दी।
क्यों हर साल मनाया जाता है Pravasi Bharatiya Divas?
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है उन प्रवासी भारतीयो का सम्मान करना जिन्होंने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दिन का सीधा कनेक्शन महात्मा गांधी से है। महात्मा गांधी 9 जनवरी 2015 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। भारत की आजादी मे उनके योगदान को कोई भुला नही सकता। आजादी की लड़ाई के लिए गांधी जी के संघर्ष का सम्मान हमेशा किया जाता रहेगा।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 होगा इस दिन से शुरू, ये हैं शाही स्नान की डेट्स
क्या है इस साल की थीम?
2025 Pravasi Bharatiya Divas की थीम है “विकसित भारत के लिए प्रवासी भारतीयों का योगदान”। इस साल इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए NRI Day को मनाने के लिए 50 से अधिक देशों मे रह रहे NRI’s ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बहुत ही उत्साह के साथ Pravasi Bharatiya Divas 2025 मनाया जाएगा।

PM का संदेश
Pravasi Bharatiya Divas 2025 के आयोजन पर देश के प्रधानमंत्री पहुंचे और इस मौके पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा:
“प्रवासी भारतीय जहां कही भी जाते हैं उन्हे अपना बनाने में देर नही करते। उनके दिल में हमेशा भारतीयता जिंदा रहती है। यही कारण है कि पूरी दुनिया मे मैं सिर ऊंचा करके चलता हूँ।”
PM मोदी ने कहा कि “भारत तीव्रता से मेड इन इंडिया फाइटर जेट बनाने में लगा हुआ है। अब बहुत जल्द ही सभी अप्रवासी भारतीय मेड इन इंडिया प्लेन से भारत आकर NRI Day मनाएंगे।” और इतना ही नहीं PM नरेंद्र मोदी ने पापुलर सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए कुछ तसवीरें संझा करते हुए उड़िसा की सरहाना भी की।
Today, on Pravasi Bharatiya Divas, I attended the PBD programme in Bhubaneswar. It is commendable how Odisha is emerging as a vibrant destination for such global events. pic.twitter.com/rKKuYjxifR
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2025
ये हैं NRI Day की विशेष बाते
Pravasi Bharatiya Divas 2025 के आयोजन की कई प्रमुख विशेषताएं हैं। जैसे कि:
- कार्यक्रम की शुरुआत होगी मुख्य उद्घाटन समारोह से।
- तीन दिवसीय सम्मेलन में युवा प्रवासी भारतीय दिवस भी मनाया जाएगा जो Young NRI’s को समर्पित होगा।
- तीसरे दिन सम्मेलन का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
- समापन समारोह के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उपस्थित होंगी। वो प्रवासी भारतीयो को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार भी देंगी।
क्यों दिए जाते हैं पुरस्कार?
हर साल Pravasi Bharatiya Divas के मौके पर NRI’s का सम्मान किया जाता है। उन्हे पुरस्कार दिए जाते हैं जो ये बताते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। हर साल की तरह इस साल भी भारत की राष्ट्रपति के हाथों ये सम्मान दिया जाएगा। वास्तव मे Pravasi Bharatiya Divas भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को जोड़ने की कड़ी की तरह काम करता है।
Dhruv Gaur is a content writer with 2 years of experience specializing in news, sports, and informational blogs. He delivers well-researched, SEO-friendly content that engages readers and provides accurate insights.
2 thoughts on “Pravasi Bharatiya Divas में प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक मंत्र- “भविष्य युद्ध में नही बुद्ध में””