Manmohan Singh को पूरा देश दे रहा श्रद्धांजलि, दिल्ली के AIIMS में हुआ निधन

LL Sharma with Prime Minister of India Mr. Manmohan Singh
---Advertisement---

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh के आकस्मिक निधन से पूरा देश दुख में डूब गया है। बीते गुरुवार को जब वो बेहोश हो गए थे तो उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में एडमिट किया गया था। रात्रि 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने AIIMS में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद अस्पताल ने न्यूज़ बुलेटिन जारी करके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से भी 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है

Manmohan Singh को दी प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh Death पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे। उनके निधन पर PM Modi ने शोक व्यक्त किया।  प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि “मनमोहन सिंह जी ने वित्त मंत्री सहित बहुत से सरकारी पदों पर कार्य किया और हमारी इकोनामि पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में भी वो बहुत व्यवहारिक थे। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने बहुत से अविस्मरणीय कार्य किये।”

7 दिन का राजकीय शोक

Manmohan Singh Age की बात करें तो उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आखरी सांस ली। केंद्र सरकार की तरफ से 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कैबिनेट मीटिंग के बाद शुक्रवार के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि 2004 में वो देश के 14वे प्रधानमंत्री बने थे और मई 2014 तक इन्होंने अपने दो कार्यकाल पूरे किए। मनमोहन सिंह देश की सबसे पहले सिख प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस के मुख्यालय जाएगा जहां आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकती है।  राजघाट के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

राजस्थान से रहा गहरा नाता

Manmohan Singh
Prime Minister Manmohan Singh at the World Economic Forum, 2009. Image by World Economic Forum, CC BY-SA 2.0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से काफी अच्छा कनेक्शन रहा है। 2019 में राजस्थान में होने वाले राज्यसभा के उपचुनावो में Manmohan Singh Rajya Sabha के निर्विरोध सदस्य चुने गए थे। जब मनमोहन सिंह को भाजपा की राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किया गया तो विपक्षी पार्टी भाजपा की तरफ से किसी भी नेता ने नामांकन नहीं दाखिल किया था। इस तरह से डॉक्टर मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए। इससे पहले वो असम में पांच बार के सदस्य रहे थे। 

कई वैश्विक नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर स्टीफन हार्पर,  अब्दुल्ला शहीद, हामिद करजई सहित कई वैश्विक नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर दुनिया भर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं। अफगानिस्तान और मालदीव सहित बहुत से पड़ोसी देशों के नेताओं की तरफ से गहरा दुख जाहिर किया गया है। आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री के पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध थे।

Manmohan Singh की अंत्येष्टि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि 28 दिसंबर को की जानी है। उनकी बेटी की वापसी का इंतजार किया जा रहा है। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है और आज रात दिल्ली पहुंच जाएगी। आज अंतिम संस्कार के संबंध में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी अंत्येष्टि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तरह राजघाट की परिसर में ही की जाएगी। अंत्येष्टि की जगह अभी फाइनल नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री गृह राज्य में भी अंतिम संस्कार किया जा सकता है। परिवार की सहमति के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। 

यह भी पढ़े: Mt Vasudevan Nair: मलयालम इंडस्ट्री डूबी शोक में, सितारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “Manmohan Singh को पूरा देश दे रहा श्रद्धांजलि, दिल्ली के AIIMS में हुआ निधन”

Leave a Comment