Makar Sankranti 2025: जाने क्या है शुभमुहूर्त और अपने दोस्तों को भेजे दिल छूने वाली शुभकामनाएँ

Makar Sankranti 2025: जाने शुभमुहूर्त क्या है, अपने दोस्तों को भेजे दिल छूने वाली शुभकामनाएँ
---Advertisement---

Happy Makar Sankranti 2025: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का त्यौहार भारत में 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग कोने में इस त्यौहार को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे कि UP में ये त्योहार खिचड़ी के नाम से फेमस है। तमिलनाडु में इसे पोंगल के नाम से जाना जाता है। लोहड़ी के अगले दिन ये त्यौहार मनाया जाता है।

हर साल की तरह इस साल भी असमंजस की स्थिति है कि मकर संक्रांति का त्योहार कब मनाया जाए 14 जनवरी या 15 जनवरी। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे  Makar Sankranti 2025 किस दिन मनाना शुभ रहेगा। आप जानेंगे इस दिन दान पुण्य करने का महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में। साथ ही अगर आप अपने दोस्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाए भेजना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के अंत मे आपको कुछ अनोखे संदेश भी मिलेंगे-

Makar Sankranti 2025 Date and Time

Makar Sankranti यानि खिचड़ी हमारे हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्य का प्रवेश उत्तरायण में होता है। कहावत है कि इस दिन दान पुण्य करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं और अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025 Date and Time) की बात करें तो लोगों में असमंजस है कि मकर संक्रांति का त्योहार किस दिन है।

वैदिक पंचांग की माने तो मकर संक्राति का त्योहार माघ माह की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। मंगलवार,  दिनांक 14 जनवरी के दिन सूर्य का निकास धनु राशि होगा और सूर्य देवता  मकर राशि में गोचर(Surya Gochar) करेंगे। इसलिए ऐसा माना जा रहा है इस वर्ष  खिचड़ी का त्योहार (Makar Sankranti 2025) 14 जनवरी को ही मनाया जान चाहिए।

यह भी पढ़ें: Happy Lohri 2025: जाने त्योहार का महत्व, परंपराएं और खास उत्सव

दान पुण्य का मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य की विशेष महत्ता है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो कल संक्रांति सुबह  9:03 से शाम 5:46 तक है इस अवधि में दान पुण्य कर लेना चाहिए। सुबह 9:03 से लेकर 10:48 तक महापुण्य काल है। इस दौरान अगर आप दान पुण्य करते हैं तो सूर्य देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। 

Makar Sankranti पूजा विधि

  • विद्वानों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले उठने का विधान है। 
  • स्नान ध्यान करके सूर्य देव को प्रणाम करें और अपने दिन की शुरुआत करें। 
  • घर की साफ सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़क कर पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए। 
  • दैनिक दिनचर्या से निवृत होकर अगर आपकी सुविधा हो तो गंगा नदी में स्नान करने जाएं अन्यथा आसपास की पवित्र नदी में स्नान करें। 
  • अगर आपके घर के आसपास पवित्र नदी न हो तो एक खाली बर्तन में गंगाजल की कुछ बूंदें डाले और उसमें पानी भरकर स्नान करें। 
  • ऐसी मान्यता है कि अगर आप खाली बर्तन में गंगाजल भरकर उसके ऊपर से पानी भरते हैं तो संपूर्ण पानी गंगाजल युक्त हो जाता है। 
  • स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • अगर आपको सूर्य चालीसा आती हो तो उसका पाठ करें और आरती करके पूजा का समापन करें। 
  • पूजा करने के बाद अन्न का दान देना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना शुभ माना जाता है। 

Makar Sankranti Wishes In Hindi

मकर संक्रांति 2025 हिंदुओ का प्रमुख त्यौहार है इसलिए बहुत जरूरी है कि पूजा अर्चना करने के बाद आप अपने परिजनों और प्रियजनों को Makar Sankranti Wishes भेजें। यहाँ हमने कुछ यूनिक मैसेज शेयर किए हैं, जिन्हें आप अपने परिजनों को भेज सकते हैं

Makar Sankranti Wishes in Hindi for friends and family
दोस्तों और परिवार के लिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

1) “सूरज की ये किरणें लाई है खुशियों का संदेश,

तिल गुड़ की मिठास से जुड़ जाए हमारा देश,

पतंग के साथ ऊंचे हो आपके भी सपने, 

अब बस यही कामना है हमारे मन में शेष।

Happy Makar Sankranti 2025..”

2) “आज की ये प्यारी किरण लाए आपके जीवन में नित नई उमंग,

तिल गुड़ की मिठास बढ़े, आप रहे अपनो के संग,

पतंगों के साथ ऊंचाई पर पहुंचे सपने, 

इसी कामना के साथ हम दुआ देते है आपको हरदम,

मकर संक्रांति 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।”

ये थे कुछ यूनिक मैसेज जिन्हें आप अपने परिवारजनों और दोस्तों को भेज सकते हैं और उनके त्यौहार को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हमें उम्मीद है कि आपको यह समझ आएगा कि मकर संक्रांति का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और इसके क्या महत्व है। इसी तरह देश के हर कोने की जानकारी पाने के लिए अभी लोकभारतटाइम्स के साथ जुड़ें। आपको हमारे और हमारी टीम की तरफ से मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाइयां

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “Makar Sankranti 2025: जाने क्या है शुभमुहूर्त और अपने दोस्तों को भेजे दिल छूने वाली शुभकामनाएँ”

Leave a Comment