Indian Army Day 2025 पर प्रधानमंत्री ने किया भारतीय सेना को सलाम

Indian Army Day 2025
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से Indian Army Day 2025 के खास मौके पर प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को बधाई देते हुए उनके साहस और समर्पण की सराहना की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये Indian Army की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के करोड़ो लोगो की सुरक्षा के लिए हमारी सेना हमेशा तत्पर है। PM Modi की तरफ से Indian Army के बलिदान को भी याद किया गया। उन्होंने हमारी सेना का भारत के प्रति योगदान का भी सम्मान किया।

क्यो मनाया जाता है Indian Army Day 2025?

15 जनवरी के दिन हर वर्ष भारतीय सेना दिवस(Indian Army Day) मनाया जाता है। इस दिन की Historical Value भी है। 15 जनवरी सन् 1949 में भारत के लास्ट ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर की जगह भारतीय सेना के कमांडर प्रमुख बने थे लेफ्टिनेंट जनरल M. करियप्पा। कुछ समय बाद M. करियप्पा को फील्ड मार्शल का दर्जा मिला। तबसे लेकर आज तक हर वर्ष 15 जनवरी को Indian Army Day मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के साहस और अदम्य बलिदान को याद किया जाता है। 

इंडिया-पाकिस्तान के युद्ध में निभाई अहम भूमिका

  1. करियप्पा को भारत का पहला सेना प्रमुख के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनका योगदान वाकई में काबीलें तारीफ था। ये लड़ाई पश्चिमी मोर्चे पर कश्मीर के इलाके में हुई। M.करियप्पा ने काफी अच्छा काम किया जिसे देखते हुए वर्ष 1949 में उन्हें भारतीय जनरल के रूप में चुना गया।

सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर शुरू की नौकरी

  1. M. करिअप्पा की पहली बार नियुक्ति 1919 में सेना कमीशन के रूप में हुई। करियप्पा ने भारतीय सेना(Indian Army) में सेकेंड लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर भी कमान सम्भाली। जब 15 जनवरी 1949 भारतीय सेना को ब्रिटिश शासन ने कमान सौपी तो ये भारतीय सेना में बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सेवारत थे। 15 जनवरी को उन्होंने कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया था इसीलिए इस दिन को Indian Army के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Pravasi Bharatiya Divas में प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक मंत्र- “भविष्य युद्ध में नही बुद्ध में”

Indian Army नियुक्ति में अब पुरुष और महिला में अंतर नही

वर्तमान समय में Indian Army में नियुक्तियों से संबंधित लैंगिक भेदभाव समाप्त कर दिया गया है। आज के समय में पुरुष और महिला दोनों को बराबर का अधिकार दिया जा रहा है। सेवाओ और हथियारों में किसी पुरुष और महिला में किसी प्रकार का अंतर नहीं है। जरूरत और रिक्तियों के अनुसार सभी की पोस्टिंग होती है। हर 6 माह में NDA के तहत 19 महिला कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाता है। 

इनमें से 10 सेलेक्शन होते हैं इंडियन आर्मी में। आपको बता दे कि 1 मार्च 2023 को रिमाउंड एंड वेटनरी कोड के तहत महिला अफसरों की भर्ती को मंजूरी दी गयी थी। 

PM ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से X पर पोस्ट किया- ‘आज सेना दिवस के मौके पर हम सलाम करते हैं भारतीय सेना के अटूट साहस को। हमारी सेना हमारे देश की सुरक्षा प्रहरी।’ 

इतना ही नही देश के डिफेंस मिनिस्टर ने भी X पर पोस्ट के जरिये बधायी देते हुए लिखा-

 ‘#ArmyDay2025 पर हमारे वीर भारतीय सेना कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’

Indian Army Day 2025 से जुड़ी कुछ खास बाते

  • 1 अप्रैल 1895 के दिन भारतीय सेना(Indian Army) की स्थापना हुई थी। 
  • आज के समय में भारतीय सेना(Indian Army)  को दुनिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेना के रूप में जाना जाता है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय सेना का सैन्यबल दुनिया का चौथा बड़ा सैन्य बल है।
  • भारतीय सेना में नियुक्तियाँ हो या पद हो उसमें धर्म, जाति या क्षेत्र को वरीयता नही दी जाती।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment