Delhi Elections Exit Poll 2025: कौन बनेगा दिल्ली का CM? देखें Survey Reports

Delhi Elections Exit Poll 2025 कौन बनेगा दिल्ली का CM देखें Survey Reports
---Advertisement---

Delhi Elections Exit Poll 2025: देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा इलेक्शन (Vidhan Sabha Election 2025) के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1:00 बजे तक के Data के अनुसार 33.31% वोट डाले जा चुके हैं। सभी के अंदर केवल एक सवाल उठ रहा है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या इस बार भी मतदाता हैरान करने वाला काम करेंगे या Exit Poll 2025 की भविष्यवाणी होगी सही? आईए जानते हैं दिल्लीवासी किसे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं? 

Delhi Elections Exit Poll 2025 की सर्वे रिपोर्ट

Delhi Election Opinion Poll की माने तो Delhi Assembly Election 2025 में AAP की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है जितनी वर्ष 2020 में थी। Delhi Elections Exit Poll 2025 Survey Reports के अनुसार वर्ष 2020 में 70% ऐसे Voters थे जो चाहते थे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने। वर्ष 2025 में किए गए ताजा सर्वे में दिल्ली के सिर्फ 46% मतदाता ही चाहते हैं कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने। 

Delhi Elections Exit Poll 2025: इन पार्टियों में होगी घमासान

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कड़ा मुकाबला चल रहा है। जहां AAP पार्टी संघर्ष कर रही है अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए, वहीं कांग्रेस और बीजेपी भी दिल्ली में वापसी के लिए कर रहे हैं घमासान। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को और भी रोमांचक बना दिया है बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने। इस बार के चुनावो की खासियत रही कि किसी एक दल की लहर पूरी दिल्ली में नहीं है। हर सीट का अपना तगड़ा मुकाबला है इसलिए इस बार की विधानसभा चुनावों में कांटे की टक्कर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Voting Latest Updates: मनीष सिसोदिया का दावा दिल्ली में पार्टी लगाएगी हैट्रिक!

अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार जैसे ही खत्म हुए अरविंद केजरीवाल की तरफ से सीटों का सस्पेंस भी खत्म कर दिया गया। वो पहले से ही आशंका जाता रहे थे कि इस बार उनकी पार्टी के हिस्से में कम सीटें आ सकती हैं। दिल्ली चुनाव 2025 से अरविंद केजरीवाल को उम्मीदें बहुत हैं। उनके अनुसार आम आदमी पार्टी(AAP) के हिस्से में 55 सीटें आ सकती हैं। लेकिन अगर महिलाओं का समर्थन मिला तो ये नंबर 60 तक भी पहुंच सकता है। आपको बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अरविंद केजरीवाल को 62 सीटें मिली थी। 8 जनवरी को आने वाले नतीजे ही बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल का दावा कितना सही है। 

जानिए दिल्ली के सियासी समीकरण को

दिल्ली में इस बार कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है जिसमें 699 उम्मीदवार खड़े हैं। आज यानी 5 फरवरी को 1,56,14,000 Voters वोट डाल रहे हैं। वोटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। बीजेपी दिल्ली की 68 सीटों पर लड़ रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। 8 जनवरी से पहले News Channels पर एग्जिट पोल के रिजल्ट दिखाए जाएंगे जिसमें ये स्पष्ट हो सकता है कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी होगी? हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे फाइनल नतीजा नहीं होते।

इस Channel पर मिल सकता है सटीक Delhi Exit Polls 2025

India.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक की न्यूज़ पर सबसे सही एग्जिट पोल दिखाया जा सकता है। आपको बता दे की न्यूज़ पर दिल्ली का दंगल सीरीज के साथ बेहतरीन चुनाव कवरेज किया जा रहा है 5 फरवरी 2025 को शाम 6:00 बजे एग्जिट पोल भी टेलीकास्ट किया जाएगा। India.com पर दी गयी जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी के एग्जिट पोल में AI News Anchor जिनिया भी शामिल होगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये एग्जिट पोल की रियल टाइम जानकारी दे सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “Delhi Elections Exit Poll 2025: कौन बनेगा दिल्ली का CM? देखें Survey Reports”

Leave a Comment