Delhi Election 2025: Breaking News जारी किया गया पहला आकड़ा, यहां पड़े सबसे कम वोट!

Delhi Election 2025 Breaking News जारी किया गया पहला आकड़ा, यहां पड़े सबसे कम वोट!
---Advertisement---

फोटो – X

Delhi Election 2025: अभी-अभी आ रही Breaking News के मुताबिक दिल्ली में होने वाले इलेक्शन का पहला आकड़ा सामने आ चुका है। सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली में नई सरकार बनाने के लिए जनता का उत्साह साफ तौर पर नजर आ रहा है। Voting Centers के बाहर लोगों की लाइन लगी है। सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक के आंकड़े की माने तो 70 सीटों पर लगभग 8.10% ही मतदान डाले गए हैं।

Vidhan Sabha Delhi Election 2025 Data

आज यानी 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 7:00 बजे से शुरू होने वाली ये वोटिंग शाम के 6:00 बजे तक जारी रहेगी। आज के दिन दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रो की सुरक्षा का इंतजाम कर लिया गया है। दिल्ली की जनता वोट डालने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रही है। आईए जानते हैं क्या कहता है केंद्रीय चुनाव आयोग का आंकड़ा: 

S.No

Zone

Voting Data in %(Till 9:00 AM)

1.

सेंट्रल दिल्ली

6.67%

2.

नई दिल्ली

6.51%

3.

पूर्वी दिल्ली

8.21%

4.

उत्तर दिल्ली

7.12%

5.

उत्तर पश्चिमी दिल्ली

7.66%

6.

उत्तर पूर्वी दिल्ली

10.70%

7.

शाहदरा

8.92%

8.

दक्षिण पूर्वी दिल्ली

8.36%

9.

दक्षिण दिल्ली

8.43%

10.

पश्चिमी दिल्ली

6.76%

11.

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली

9.34%

ऊपर दिये गए Data से स्पष्ट है की सबसे कम वोट पड़े हैं केंद्रीय दिल्ली यानि सेंट्रल दिल्ली में और सबसे ज्यादा वोटिंग उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो चुकी है।

सीनियर सिटीजंस और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में 1.56 करोड़ मतदाता आज यानि 5 फरवरी 2025 को वोट डालेंगे। दिल्ली में सीनियर सिटीजंस और दिव्यांग मतदाता भी है जिन्हें सरकार की तरफ से घर पर ही वोटिंग सुविधा मुहैया कराई गई थी। इन दोनों कैटेगरी में आने वाले लोगों की वोटिंग पहले ही संपन्न करा दी गयी है। जिसके तहत 7,553 पात्र Voters में से 6,980 Voters ने Voting की।

यह भी पढ़ें: Tax Benefits For Middle Class: मिडिल क्लास की बल्ले बल्ले, खूब होगी बचत, नही पड़ेगा Income Tax

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “Delhi Election 2025: Breaking News जारी किया गया पहला आकड़ा, यहां पड़े सबसे कम वोट!”

Leave a Comment